शराबी पुत्र ने पिता को पीटा
मुलताई| ग्राम खेड़ीदेवनाला में शराबी पुत्र ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। रायसिंग कुमरे ने बताया पुत्र कमलेश आए दिन शराब पीकर विवाद करता है। मंगलवार रात कमलेश शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। कमलेश को गाली नहीं देने की समझाइश दी तो उसने गाली-गलौज कर कमलेश ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोट आई है। पुलिस ने कमलेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।