शादी में आ रहे रिटायर रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
रेलवे स्टेशन पर सुबह पैसेंजर से उतरने के दौरान रिटायर रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मदन महल जबलपुर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी देऊ उपराले (76) प|ी कला बाई के साथ साथ शादी समारोह में शामिल होने आमला से नागपुर जाने वाली पैसेंजर में सवार होकर मुलताई आ रहे थे। मुलताई स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर देऊ और कला बाइर प्लेटफार्म पर उतर गए। इसके बाद देऊ लघुशंका के लिए दोबारा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गए। इस दौरान ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन से देऊ ने नीचे उतरने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी जवान घटना स्थल पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। देऊ प|ी के साथ ग्राम बुंडाला में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे।