घरेलू कामकाजी महिलाओं को प्रशिक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी
मुलताई| ताप्ती सरोवर के किनारे कुनबी मंगल भवन के पास मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हुआ। शुरुआत नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे, सभापति मनीष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि चिंटू खन्ना और सीएमओ राहुल शर्मा ने की। नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना के तहत कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को काम करने के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करना सीखाया जाएगा। उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने कहा अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिले इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। सीएमओ राहुल शर्मा ने बताया प्रशिक्षण के प्रथम चरण में तीस महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।