मुलताई| पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हम सब को राजीव गांधी के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को जोड़ना होगा। यह बात सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल सोनी ने कही। पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस नेता संजय यादव, मारोती पवार, किशोरसिंह परिहार, हेमंत वाइकर, सुरेश पौनीकर, राजेश साहू आदि ने अपने विचार रख एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।