पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर अंधेरे में खड़ी ईंट से भरी ट्रॉली से टकराई कार, ड्राइवर घायल

हाईवे पर अंधेरे में खड़ी ईंट से भरी ट्रॉली से टकराई कार, ड्राइवर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नेशनल हाईवे पर ससुंद्रा चेक पोस्ट के पास रविवार रात अंधेरे में खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। घटना में कार चला रहा युवक घायल हो गया। बैतूल बाजार निवासी कमलेश पिता शंकरलाल रात में कार से मुलताई की ओर आ रहा था। इस दौरान चेक पोस्ट के पास अंधेरे में ईंट से भरी ट्रॉली खड़ी थी जो दूर से नजर नहीं आ रही थी। जिससे कमलेश की कार तेजी से आकर ट्रॉली के पिछले हिस्से में घुस गई। जिससे कार के सामने का हिस्सा पीछे की ओर पिचककर ट्रॉली में फंस गया। स्टेयरिंग और सीट के बीच कमलेश फंस गया। राहगीरों ने देखा तो सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के मनोज साबले और सुधाकर फाटे घटना स्थल पर पहुंचे और कमलेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कमलेश को सिर और पैर में चोट आईं हैं। लोगों ने बताया ट्रॉली का टायर पंक्चर होने से ड्राइवर हाईवे पर खड़ी कर चला गया।

खबरें और भी हैं...