पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छिंदी गांव में खेत में बने मकान में लगी आग, कृषि उपकरण जले

छिंदी गांव में खेत में बने मकान में लगी आग, कृषि उपकरण जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ग्राम छिंदी में सोमवार सुबह एक किसान के खेत में बने मकान में आग लग गई। आग से मकान सहित उसमें रखे कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। किसान रघुवीर सिंह ने बताया सुबह खेत के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने यहां रखे उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। आग को फैलता देख नपा की फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग से पाइप, केबल सहित कृषि उपकरण जलकर राख हो गए।

खबरें और भी हैं...