मुलताई| ताप्ती वार्ड निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में उसके पति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। दीपिका भादे ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया शनिवार रात को पति इंदल ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसने डॉयल 100 को सूचना दी। पुलिस पति को थाना ले गई। इस प्रकरण में पुलिस ने इंदल भादे के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज करने की बजाय रेलवे कॉलोनी में सरेराह छुरा लहराकर लोगों को डराना-धमकाना बताकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।