- Hindi News
- National
- शादी के दस दिन बाद पति के साथ पूजन के लिए मायके जा रही पत्नी रास्ते से हुई गायब
शादी के दस दिन बाद पति के साथ पूजन के लिए मायके जा रही पत्नी रास्ते से हुई गायब
बस स्टैंड पर शौच के लिए गई तो वापस नहीं लौटी
60 हजार के जेवरात भी साथ लेकर गई
भास्कर संवाददाता| मुलताई
विवाह के 10 दिन बाद ससुराल से पति के साथ मायके में पूजन के लिए जा रही प|ी सोमवार रात को नगर के बस स्टैंड से लापता हो गई। पति ने प|ी को किसी युवक के साथ बाइक से जाते हुए भी देखा। इसके बाद थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। छिंदवाड़ा निवासी जितेंद्र का विवाह 4 मई को सारनी निवासी रेखी के साथ हुआ था। जितेंद्र ने बताया शादी के बाद ससुराल में पूजन के लिए वह प|ी के साथ जा रहा था। छिंदवाड़ा से बस से मुलताई पहुंचे। बस रात 8 बजे मुलताई के बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान प|ी राखी शौच जाने की बात कहकर गई। अंधेरा होने से वह भी उसके पीछे गया। प|ी टायलेट में जाने की बजाय छोटे तालाब की ओर निकल गई। आवाज देने पर भी नहीं रुकी। इस दौरान एक युवक बाइक लेकर प|ी के पास पहुंचा। प|ी बाइक पर बैठक चली गई। जितेंद्र ने थाना पहुंचकर प|ी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। जितेंद्र ने बताया प|ी के पास 60 से 70 हजार रुपए के सोने के जेवरात भी थे।