हाईवे पर मोही के पास सर्विस रोड पर बाइक से गिरा चालक, गंभीर
हाईवे पर मोही के पास सर्विस रोड पर बाइक से गिरा चालक, गंभीर
भास्कर संवाददाता| मुलताई
नेशनल हाईवे पर ग्राम मोही के पास ओवर ब्रिज के किनारे से बने सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया।
हेटीखापा निवासी एकेंद्र पवार बाइक से मुलताई आ रहा था। मोही के पास सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई है।