पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल के मुख्य गेट पर अव्यवस्थित खड़े रहते वाहन, एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती गेट तक

अस्पताल के मुख्य गेट पर अव्यवस्थित खड़े रहते वाहन, एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती गेट तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी अस्पताल में बाइक सहित अन्य वाहनों से मरीजों को मिलने और उपचार कराने आने वालों की लापरवाही से दुर्घटना में घायल मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में बाइक से आने वाले लोग मुख्य गेट के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इस दौरान घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस गेट तक नहीं पहुंच पाती है। एंबुलेंस के अंदर घायल तड़पता रहता है। गेट के सामने खड़े वाहन लॉक होने से इन्हें हटाने में समय लग जाता है। ऐसे में एंबुलेंस का स्टाफ वाहन मालिकों को खोजते हुए परेशान होते रहता है। मंगलवार सुबह 11 बजे अस्पताल के गेट के सामने अव्यवस्थित वाहन खड़े थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो घायलों को 108 एंबुलेंस उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। गेट के सामने वाहन खड़े होने से एंबुलेंस को गेट से 20 फीट दूर खड़ा करना पड़ा।

मुलताई। गेट के सामने वाहनों के खड़े रहने से अंदर तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस।

खबरें और भी हैं...