पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान सहस्त्रबाहु की आरती कर लिया एकजुटता का संकल्प

भगवान सहस्त्रबाहु की आरती कर लिया एकजुटता का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नगर में कलार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती कर एकजुट होकर समाज के विकास का संकल्प लिया। इसके साथ बैतूल में 19 मई को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा की। परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की। भोपाल के आरसी सरकार फाउंडेशन की सुश्री किरण चौकसे, जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्य, नगर अध्यक्ष अजय शिवहरे, अरूण जायसवाल, अशोक शिवहरे, विजय मालवीय, सुमित शिवहरे, पीयूष शिवहरे, दीपक शिवहरे आदि ने समाज के युवाओं को एकजुट होने की समझाइश दी। किरण चौकसे ने कहा समाज के युवाओं को सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे आकर कार्य करने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...