गायत्री अनुष्ठान में 12 गांव के 89 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हुआ
मुलताई| माथनी में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण अनुष्ठान में मंगलवार को तीन से चार साल के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हुआ। बच्चों को संस्कारवान बनाने पालकों को समझाइश दी गई। सुबह 8 बजे माथनी, महतपुर, छिंदी, खड़कवार, पारबिरोली, बिछुआ, बोरदेही, खेड़लीबाजार सहित आसपास गांव के 89 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के नायक दिनेश पटेल ने बच्चों को सुबह गायत्री मंत्र पढ़ने, माता-पिता के चरण स्पर्श करने, स्नान करके गायत्री पूजन करने, गायत्री मंत्र लेखन करने का संकल्प दिलाया।