पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्सीलेंस स्कूल के 14 विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप

एक्सीलेंस स्कूल के 14 विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| एक्सीलेंस स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उक्त विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री लेपटॉप योजना के तहत लेपटॉप मिलेंगे। प्राचार्य एनआर महस्की ने बताया 12वीं की परीक्षा में 237 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 156 प्रथम, 50 द्वितीय और 1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित संकाय में हेमंत, प्रतिक, विनय, रिया, सुयश, दीक्षा, कुशल पटेल, रचना, सागर, दीक्षा इमरत, जीवविज्ञान संकाय में महिमा, ज्योति, आंचल और वाणिज्य संकाय में श्वेता ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं दसवीं में 204 परीक्षार्थियों में से 119 ने प्रथम, 50 ने द्वितीय और 8 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

खबरें और भी हैं...