घर से लापता हुई नाबालिग, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज
मुलताई| ग्राम नरखेड़ से एक नाबालिग घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। नाबालिग के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय बालिका सुबह घर पर अकेली थी। इस दौरान किसी ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया।