समस्या निवारण शिविर 18 को
मुलताई| स्कूल विभाग का ब्लॉक स्तरीय विभागीय प्रतिवेदन निवारण शिविर 18 मई को एक्सीलेंस स्कूल में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। बीईओ केआर बोबड़े ने बताया शिविर में प्राचार्य, शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अध्यापक सवर्ग अपनी समस्याओं के निवारण के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।