बरई के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, भर्ती
मुलताई| खेड़लीबाजार मार्ग पर ग्राम बरई के पास दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। दमुआ निवासी संतोष बिंझाड़े और मनोज बिंझाड़े बाइक पर सवार होकर मुलताई अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। बरई के पास सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में संतोष और मनोज गिरकर घायल हो गए। राहगिरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। दोनों को सिर और हाथ में गंभीर चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया।