पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला नेत्री के साथ धक्का मुक्की और अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग

महिला नेत्री के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से अभद्रता पर आक्रोशित हुए भाजपा नेता

प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भास्कर संवाददाता| मुलताई

बैतूल में कलार समाज के सम्मेलन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और मुलताई नगर पालिका उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे के साथ अभद्रता के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। रविवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिपं सदस्य राजा पवार, हरिराम नागले, नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, बाबा पटेल, राजेश पाठक, हनी भार्गव सहित अन्य ने बताया जिला स्तरीय कलार समाज सम्मेलन में पुडुचेरी के सीएम नारायण सामी ने सामाजिक कार्यक्रम में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की बात कही। इस पर भाजपा नेत्री रेखा शिवहरे ने विरोध दर्ज किया। इस दौरान कांग्रेस के पुलकित मालवीय और अर्चना जैस्वाल ने रेखा शिवहरे से धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। राजा पवार ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पुडुचेरी के सीएम के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता महिला के साथ अभद्रता करते रहे लेकिन किसी ने नहीं रोका। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की मानसिकता है मंच पर समाज से जुड़ी महिला नेत्री को अपनी बात नहीं कहने दी। भाजपा नेत्री के साथ अभद्रता करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...