पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीप की टक्कर से घायल बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत

जीप की टक्कर से घायल बाइक सवार दूसरे युवक की भी मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नेशनल हाईवे पर शनिवार को ग्राम मल्हारा पंखा के पास जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक में से एक की पहले मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मुलताई के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं दूसरे को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया था। जिसे परिजन उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल ले गए थे। जहां उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई। कामथ निवासी महेश उइके (22) और धरमू बावने (24) बाइक से ग्राम घाटबिरोली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। मल्हारा पंखा के पास नागपुर की ओर तेज गति से जा रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महेश और धरमू गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। जहां धरमू की मौत हो गई थी। महेश को परिजन उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल लेकर गए थे। जहां देर रात को महेश की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...