पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में पहनने के लिए कपड़े उठा रहे बालक को सांप ने डसा, मौत

घर में पहनने के लिए कपड़े उठा रहे बालक को सांप ने डसा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ग्राम घाटावाड़ी में सांप के डसने से आठ साल के बालक की मौत हो गई। बालक दोपहर में स्नान कर घर के अंदर रखे कपड़े को पहनने के लिए उठा रहा था। इस दौरान कपड़े के नीचे छिपे सांप ने बालक के हाथ पर डस लिया। योगराज पिता जेठू आहके (8) रविवार दोपहर 12 बजे स्नान के बाद घर के अंदर जमीन पर रखे कपड़े पहनने के लिए उठा रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। योगराज के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता जेठू दौड़ते हुए पहुंचा। जेठू ने कपड़े के पास सांप देखा। तत्काल इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। डॉयल 100 योगराज को उपचार के लिए बोरदेही के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद योगराज की हालत गंभीर होने पर उसे डॉयल 100 से मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...