- Hindi News
- National
- परिक्रमा मार्ग पर 15 लाख से लगेंगे पेवर ब्लाक, 38 लाख से बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
परिक्रमा मार्ग पर 15 लाख से लगेंगे पेवर ब्लाक, 38 लाख से बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
ताप्ती सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर 15 साल पहले पेवर ब्लाक लगाए गए थे। जगह-जगह पेवर ब्लाक खराब हो गए। पेवर ब्लाक लगाने में तकनीकी खामिया बरती गई थी जिससे बारिश में जगह-जगह पानी भी जमा हो जाता था। नगर पालिका ताप्ती सरोवर के सौंदर्यीकरण का काम कर रही है।
परिक्रमा मार्ग पर डोम निर्माण के साथ पेवर ब्लाक भी लगाई जाएगी। 15 लाख 59 हजार रुपए से लगने वाली पेवर ब्लाक के लिए नपा को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित की गई है। जल्द ही नई पेवर ब्लाक लगाने का काम शुरू होगा। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया ताप्ती आरती द्वार से गजानन मंदिर तक 205 मीटर और गजानन मंदिर से दुर्गा मठ तक 162 मीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर पेवर ब्लाक लगेंगे। उन्होंने बताया डोम और परिक्रमा मार्ग पर पेवर ब्लाक लगाने के बाद ताप्ती सरोवर के बीच स्थित टापू का भी सौंदर्यीकरण होगा। टापू पर सप्तऋषि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
मुलताई। ताप्ती सरोवर परिक्रमा मार्ग पर खराब हुई पेवर ब्लाक को उखाड़कर लगेगी नई।
जल्द शुरू होगा बेडमिंटन कोर्ट का निर्माण
खेलप्रमियों को जल्दी ही बेडमिंटन कोर्ट की सुविधा भी मिलेगी। बेडमिंटन कोर्ट के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। 38 लाख रुपए से एसडीओपी बंगले के पास बेडमिंटन कोर्ट बनेगा। नगर पालिका के उपयंत्री रितेश यादव ने बताया नगरीय प्रशासन विकास विभाग से बैडमिंटन कोर्ट की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। 31.30 मीटर लंबा, 18.20 मीटर चौड़ा और 8.40 मीटर ऊंचा बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।