पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूजल स्तर बढ़ाने 55 ग्राम पंचायतों में आज बनाएंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

भूजल स्तर बढ़ाने 55 ग्राम पंचायतों में आज बनाएंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूजल स्तर बढ़ाने 55 ग्राम पंचायतों में आज बनाएंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

भास्कर संवाददाता| मुलताई

सोमवार को प्रभात पट्टन की 65 ग्राम पंचायतों में से 55 ग्राम पंचायत भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत भवन के बाद सरकारी भवनों और फिर गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों के घरों की छत पर भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जाएगा। प्रभात पट्टन ब्लॉक के गांवों में भू- जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। वर्तमान में आठ सौ फीट पर भी पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब भू जल स्तर बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत सीईओ गिरीराज शर्मा ने ग्राउंड वाटर लेबल को रिचार्ज करने का सीधा तरीका केवल वाटर हार्वेस्टिंग है। यह कम लागत का कारगर उपाया है। बारिश का पानी जमीन के अंदर भेजने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों को प्रथम चरण में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के निर्देश दिए है। इसके बाद सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और प्रधानमंत्री आवास के तहत मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...