पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वब्राह्मण समाज सरोवर की सफाई कर मनाएगा परशुराम जयंती

सर्वब्राह्मण समाज सरोवर की सफाई कर मनाएगा परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| सर्वब्राह्मण समाज के सदस्य सरोवर की सफाई करके भगवान परशुराम जयंती मनाएगा। यह निर्णय ताप्ती सरोवर के तट पर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सर्वब्राम्हण समाज की बैठक में लिया गया। बैठक में भगवान परशुराम की जयंती के आयोजन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से परशुराम जयंती के एक दिन पहले 17 अप्रैल को ताप्ती तट की सफाई करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने परशुराम सेवा संघ का गठन किया। जिसमें मयंक पाठक को अध्यक्ष बनाया। बैठक में नवल मिश्रा, दीपक देशमुख, विजय शुक्ला, राजेंद्र मुलमुले, अजय शर्मा और समाज के सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...