पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... 4 दिन से सेंट्रल बैंक का राउटर खराब, लेनदेन ठप

संस्था... 4 दिन से सेंट्रल बैंक का राउटर खराब, लेनदेन ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| सेंट्रल बैंक शाखा का राउटर खराब होने से चार दिन से बैंक में कामकाज बंद है। खाता धारक लेनदेन सहित अन्य कामों के लिए बैंक पहुंच रहे हैं लेकिन काम नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिन भर खाता धारक बैंक में लेनदेन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते रहे। शाम तक राउटर ठीक नहीं होने से बैंक में काम शुरू नहीं हुआ। राउटर बंद होने के कारण रोजाना दो करोड़ से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। बैंक उपभोक्ता जया सावरकर ने बताया कि आरटीजीएस करने बैंक आईं थीं देर तक इंतजार करने के बाद भी काम नहीं हो सका। प्रकाश बोबड़े ने बताया पुत्री हरी का स्वास्थ्य खराब होने से नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत है। खाते से राशि नहीं निकल रही है। एटीएम नहीं होने से परेशानी हो रही है। बैंक मैनेजर सत्येंद्र लखारा ने बताया सोमवार को रात में बिजली कड़कने से राउटर खराब हो गया। बीएसएनएल कार्यालय को इसकी सूचना भी दी है। बैतूल, आमला से राउटर आए लेकिन नेट कनेक्शन शुरू नहीं हो पाया। बैंक का राउटर खराब होने से खाते से राशि का आहरण और राशि जमा नहीं हो रही है। आरटीजीएस नहीं हो पा रहा है। नए खाते भी नहीं खुल रहे हैं। ऋण सहित अन्य काम रूके हुए है।

खबरें और भी हैं...