पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में गए थे परिजन, आग की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर

शादी में गए थे परिजन, आग की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। ग्राम रजापुर में आग की चपेट में आने से वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। वृद्धा के देवर ने घर में से धुआं उठता देखा तो आग का पता चला। सुंदा पति गंगाराम भलावी (55) शुक्रवार दोपहर में घर पर अकेली थी। पति सहित अन्य परिजन गांव में विवाह कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान सुंदा बाई घर में आग की चपेट में आ गई। घर से धुआं उठता देख गंगाराम के भाई श्रीराम सहित अन्य ग्रामीण दौड़कर घर पहुंचे। सुंदा बाई के कपड़ों में आग लगी हुई थी। जैसे-तैसे आग बुझाई और सुंदा का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुंदा की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रैफर किया। सुंदा बाई आग की चपेट में कैसे आई इसका खुलासा नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...