पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धाश्रम में सेवा कर लिया एकजुटता का संकल्प

वृद्धाश्रम में सेवा कर लिया एकजुटता का संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। वृद्धाश्रम में सेवा कर जयंती समारोह मानते सेन समाज के लोग।

सेन समाज संघ ने मनाई सेन महाराज की जयंती

भास्कर संवाददाता| मुलताई

सेन समाज संघ ने संत सेन महाराज की जयंती पर शुक्रवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा की। युवाओं ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा के साथ एकजुट होकर सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद जयंती कार्यक्रम मनाया। सेन समाज अध्यक्ष प्रभाकर बोरकर ने कहा समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। युवाओं को सामाजिक और धार्मिक कार्य में आगे आकर कार्य करना होगा। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने सेन महाराज के आदर्शों को जीवन में उतारने की समझाइश दी। कार्यक्रम में समाज के नामदेव कडूकर, अशोक आस्करकर, प्रभाकर कडूकार, गुलाब मालवी, खुशालीराम कडूकर, तुकाराम कडूकर, मनोज खवादे, दिलीप आस्करकर का युवाओं ने सम्मान किया। यादवराव निंबालकर, अजाबराव दीपके, मनोज बोरकर, दिलीप निंबालकर, राजू कसरादे, नितिन चौधरी, पंकज बोरकर, आकाश नगदे ने संत सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...