पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने खेत से आ रहे किसानों को रोककर किया सम्मान, किसानों ने डेम निर्माण की दिलाई याद

भाजपाइयों ने खेत से आ रहे किसानों को रोककर किया सम्मान, किसानों ने डेम निर्माण की दिलाई याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सम्मान यात्रा गांव-गांव और खेतों में पहुंचकर किसानों का सम्मान कर रही है। शुक्रवार को यात्रा ग्राम परमंडल सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंची। खेतों से लौट रहे किसानों को रास्ते में रोककर उनका सम्मान किया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। यात्रा प्रभारी जगदीश पीएल पवार, प्रमोद धोटे, गुड्डू बनखेड़े, श्रीचंद कास्लेकर सहित अन्य नेता ग्राम परमंडल पहुंचे। जहां किसानों को तिलक लगाकर सम्मान किया। इस दौरान किसानों ने भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 23 जुलाई 2016 को गांव के मोक्षधाम में डेम बनाने की गई घोषणा याद दिलाई। किसानों ने जल्द डेम बनाने की मांग रखी। इसके बाद यात्रा सर्रा, हेटी, जौलखेड़ा, निरगुड़ पहुंची। जहां ग्रामीणों ने गांव की पेयजल समस्या, फसल बीमा की राशि खाते में जमा नहीं होने की समस्या बताई।

जौलखेड़ा में किसान सम्मान यात्रा में किसानों का तिलक लगाकर सम्मान करते हुए।

डेम बनने से 425 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
परमंडल के ग्रामीण गणेश बोरबन, चंद्रशेखर बनखेड़े ने बताया मोक्षधाम के पास डेम बनने से किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जल संसाधन मंत्रालय के आदेश पर परमंडल स्टोरेज टैंक जिसकी रबी फसल सिंचाई क्षमता 425 हेक्टेयर और लागत 1412 लाख की योजना बनाई थी। इसके बाद भी डेम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...