- Hindi News
- National
- पति ने पत्नी को पीटा तो सास ने दामाद की कर दी पिटाई, परिजनों पर केस दर्ज
पति ने पत्नी को पीटा तो सास ने दामाद की कर दी पिटाई, परिजनों पर केस दर्ज
मुलताई| कोंढर गांव में घरेलु विवाद को लेकर पति ने प|ी की पिटाई कर दी। प|ी ने यह घटना गांव में रह रही अपनी मां को बताई तो सास ने दामाद की पिटाई कर दी। मारपीट करने के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज हुई है। सोनी पति संजू घोरपड़े ने पुलिस को बताया गुरुवार रात पति संजू घर आकर विवाद करने लगा। आवाज सुनकर ससुर गोदर, सास लक्ष्मी और जेठानी संगीता बाई भी आ गए। पति के साथ ससुर, सास और जेठानी ने भी मारपीट की। जिससे उसे और उसकी पुत्री नेहा को चोट आई है। संजू ने पुलिस को बताया कि रात में वह प|ी सोनी बाई से बाइक की चाबी और दस्तावेज मांगने गया था। प|ी ने चाबी नहीं दी तो वह जाने लगा। इस दौरान प|ी सोनी बाई ने फोन लगाकर गांव में रहने वाली अपनी मां तारा बाई और बहन सरोज को घर पर बुलाया। तारा बाई और सरोज ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तारा बाई, सरोज और संजू, गोदर, लक्ष्मी बाई और संगीता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।