मुलताई। दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का ताप्ती ब्रिगेड और गुरुकुल विद्या मंदिर ने सम्मान किया। पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और सेवानिवृत्त शिक्षक एमके वर्मा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़कर नाम रोशन करने की समझाइश दी। ताप्ती ब्रिगेड पवन पाठेकर, सौरभ कड़वे, ऋषभ पाटनकर, अक्षय पाठेकर, कुणाल, मणी पवार और गुरुकुल के नवीन ओंकार, अतुल बारंगे ने 12वीं में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली दीक्षिता देशमुख, श्वेता देशमुख, भावना साबले, अतुल फरकाड़े और दसवीं की प्रतीक्षा रघुवंशी को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर सम्मानित किया।