पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असंगठित मजदूर सूची में नहीं था पत्नी का नाम तो पति और बेटे ने आरआई व नपाकर्मी के साथ की मारपीट

असंगठित मजदूर सूची में नहीं था पत्नी का नाम तो पति और बेटे ने आरआई व नपाकर्मी के साथ की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नगर पालिका कार्यालय में असंगठित मजदूरों की सूची की जानकारी लेने गए दो लोगों ने आरआई और एक अन्य नपाकर्मी के साथ अभद्रता कर मारपीट की। मारपीट करने वालों ने आरआई के पास रखे सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। नपा में राजस्व शाखा में पदस्थ आरआई अमरलाल कवड़े ने बताया दोपहर में वह अपने कक्ष में काम कर रहे थे। कैलाश और मोनू कक्ष में आए। दोनों ने असंगठित मजदूरों की सूची के संबंध में जानकारी मांगी। सूची देखने के बाद कैलाश ने कहा उसकी प|ी का नाम इसमें शामिल नहीं है। इस पर उन्हें जल्द ही नाम जोड़ने को कहा गया। जिसके बाद कैलाश और मोनू ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद में कैलाश ने सूची लेकर जाने लगा। कैलाश को सूची ले जाने से मना किया तो भड़क गया। कैलाश और मोनू ने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे नपाकर्मी नरेंद्र के साथ भी मारपीट की। कैलाश और मोनू ने असंगठित मजदूरों की सूची फाड़ दी। घटना की शिकायत आरआई अमरलाल कवड़े ने पुलिस से की। पुलिस ने कैलाश और मोनू के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...