पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकान में लगी आग, डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान

मकान में लगी आग, डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ग्राम सावंगा में एक महिला के घर में लगी आग से नगदी रुपए, सोने-चांदी के जेवर, अनाज और सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आगजनी में महिला को डेढ़ लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। भीमा बाई हजारे ने बताया रात के समय मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग तेजी से फैल गई। घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। आग से मकान में रखे 10 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर, गेहूं, चावल सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। भीमा बाई ने आगजनी की सूचना थाने में दी है।

खबरें और भी हैं...