पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सातवें वेतनमान की मांग को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर

सातवें वेतनमान की मांग को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाकसेवकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार को डाक सेवकों ने पोस्टऑफिस के पास धरना देकर प्रदर्शन किया। डाक सेवकों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। डाक सेवक दीपक जसुतकर, शिवेंद्र कुमार, जालम सिंह, सुधाकर, किशोर वागद्रे, देवेंद्र सिंह चौहान, दुर्गेश सरनकर आदि ने बताया विभागीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है। ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा। सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के साथ भेदभाव कर रही है। हड़ताल से डाक सेवा, रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट सहित अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...