पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को जल संसाधन विभाग ने हटने के दिए निर्देश

डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को जल संसाधन विभाग ने हटने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारसडोह डेम में इस बारिश में पूर्ण जल भराव क्षमता तक पानी भरने का लक्ष्य रखा है। इस स्थिति में जल संसाधन संभाग ने डूब क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को डूब क्षेत्र में मौजूद चल संपति को हटाने के निर्देश दिए हैं। जिससे चल संपति पानी में डूबने से बच सके।

जल संसाधन संभाग के कार्यपालन यंत्री जीपी सिलावट ने बताया पारसडोह डेम सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा हो जाएगा। जिससे बारिश में डेम में पूर्ण जल भराव क्षमता तक पानी भरने का लक्ष्य रखा है। डेम के अधिकतम जलभराव क्षेत्र को चिंहित कर दिया है। डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम काजली, नांदकुडी, देवडोंगरी, गरवा, पचधार, गौला, पौनी, कुटखेड़ी, डोहलन और बोरगांव की सीमा में चिंहित अधिकतम जलभराव क्षेत्र में ग्रामीणों की चल संपति है। ग्रामीणों को बारिश शुरू होने के पहले अपनी चल संपति हटाने के लिए कहा है। 15 जून तक ग्रामीण अपनी चल संपति को चिंहित जल भराव क्षेत्र से नहीं हटाते हैं तो इसकी जवाबदारी विभाग की नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...