पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 करोड़ का 25 मीटर चौड़ा फोरलेन का काम रुका, परेशानी

50 करोड़ का 25 मीटर चौड़ा फोरलेन का काम रुका, परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर लगने वाले ट्राफिक जाम से नगरवासी हुए परेशान।

इसलिए रुका है काम

पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग- 5.7 किलोमीअर बिजली लाइन, 6 ट्रांसफार्मर भी निर्माण से पहले शिफ्ट होंगे। इसके लिए भी सर्वे कर 1 करोड़ 30 लाख रुपए का स्टीमेंट बिजली कंपनी ने दिया है। पाइप लाइन- सड़क चौड़ीकरण के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार हो गई है। नगर सीमा में बैतूल रोड क्षेत्र से जलाराम मंदिर तक नपा की पाइप लाइन पांच जगह पर बीच मार्ग से निकली है। दोनो ओर मार्ग सीमा में पांच किमी पाइप लाइन है। इसे शिफ्ट किया जाना है।

हैदराबाद में पकड़ाया रेलकर्मी की हत्या का तीसरा आरोपी

आमला| सात साल पुराने हत्या के मामले में आमला पुलिस ने तीसरे आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। मामले के दो आरोपियों को पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया 2 जनवरी 2012 को रेलवे डेम के पंप चालक किसनलाल 56 पिता धंधु भोयर की हत्या हुई थी। मामले के आरोपी आमला निवासी सुरेंद्र पिता फागुलाल मेहरा और महेश पिता नारायणपुरी को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हुई। तीसरा आरोपी आमला गंज निवासी कमलेश पिता सुंदरलाल मेहरा 25 वर्ष सात साल से फरार था। एसडीओपी अनिल शुक्ल अौर थाना प्रभारी एस चौहान ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई। टीम मे एएसआई पंचम सिंह उइके, हेड कांस्टेबल पंजाबराव बंजाड़े को हैदराबाद भेजा गया। टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस आरोपी को आमला लाकर उससे पूछताछ कर रही है।

चौड़ाई के अनुसार नहीं जगह

शहर के बीच से गुजरने वाला मार्ग सात मीटर चौड़ा है। ताप्ती की पहली पुलिया से आंग्ल स्कूल तक 680 मीटर लंबाई में कहीं 7.56 मीटर तो कहीं 21.4 मीटर जगह उपलब्ध है। ऐसे में निर्माण में समस्या हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ने भी दिया आश्वासन

विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बताया शहर के बीच से 25 मीटर चौड़ाई का मार्ग बनाने को लेकर बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन और बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। जल्द निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया है।

जलावर्धन के लिए 4.81 लाख स्वीकृत फिर भी नहीं मिला पानी

भास्कर संवाददाता | शाहपुर

पेयजल व्यवस्था के लिए स्वीकृत जल आवर्धन योजना में शाहपुर पंचायत को विधायक मंगल सिंह ने 4.81 लाख रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति दिलाई है। शाहपुर जल आवर्धन योजना 2008-09 में 1करोड़ 9 लाख की लागत से स्वीकृत हुई थी। इसमें माचना नदी में कुआं खोदकर ओवर हैडटेंक से पेयजल प्रदाय करना था। योजना में नई-पुरानी बसाहट में नई पाइप लाइन डालना प्रस्तावित था।

9 साल में माचना में कुआं और 2 ओवर हैडटेंक ही बन सके हैं। जलप्रदाय शुरू नहीं हो सका है। बस्ती क्षेत्र में पाइप लाइन भी नहीं डली है। शाहपुर में जलप्रदाय पतौवापुरा के मेन और सहायक बोर से करना पड़ रहा है। गर्मी में बढ़ते जल संकट से निपटने माचना में बने कुएं से पानी सप्लाई होना था लेकिन टंकी तक पानी पहुंचने की व्यवस्था नहीं होने, टंकी लीकेज होने और कुएं की सफाई नहीं होने की समस्याओं के चलते योजना का लाभ मई तक नहीं मिल पाया है।

शाहपुर. बंद पड़ी जल अावर्धन योजना।

खबरें और भी हैं...