पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवहन के खर्च से परेशान 50 गांवों के किसानों ने की बोरदेही में उपमंडी खोलने की मांग

परिवहन के खर्च से परेशान 50 गांवों के किसानों ने की बोरदेही में उपमंडी खोलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोरदेही में उपकृषि मंडी शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को किसान मंडी पहुंचे। किसानों ने उपज बेचने में हो रही समस्या बताई। बोरदेही में उपमंडी शुरू करने की मांग भी की गई। किसान प्रमोद रघुवंशी, अनिल साहू, उमेश ठाकरे और बोरदेही क्षेत्र के किसानों ने मंडी सचिव हरेंद्र राठौर को बताया उपमंडी नहीं होने से किसानों को मुलताई और बैतूल मंडी जाना पड़ता है। किसानों ने बताया बोरदेही सहित आसपास 50 गांव के किसानों को मक्का, गेहूं, सोयाबीन की उपज बेचते हैं। मंडी तक उपज लाने में परिवहन का खर्च लगता है।

उपमंडी की मांग

बोरदेही सहित दो दर्जन गांवों के किसानों ने मंडी सचिव को गिनाईं समस्याएं

मुलताई। किसानों ने बोरदेही में उपमंडी शुरू करने की रखी मांग।

भावांतर योजना में खरीदी थी मक्का

किसानों ने बताया भावांतर योजना से बोरदेही में मक्का की खरीदी हुई थी। उपज बेचने की सुविधा नहीं मिलते पर क्षेत्र के किसान खुले बाजार में व्यापारियों को अपनी उपज बेचने काे मजबूर होते हैं। मक्का खरीदी की तरह यदि अन्य जिंसों की खरीदी की व्यवस्था हो जाने से किसानों को परिवहन में होने वाले आर्थिक नुकसान से मुक्ति मिलेगी।

किसान लंबे समय से बोरदेही में उपमंडी खोलने की मांग कर रहे हैं। उपमंडी खोलने के लिए ढाई से तीन एकड़ जमीन की जरूरत है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगह उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। हरेंद्र राठौर, मंडी सचिव

खबरें और भी हैं...