डंपर ने कार को मारी टक्कर, पिकअप टकराकर पटली, 2 घायल
बैतूल| फोरलेन पर सांपना डेम के पास शनिवार शाम 5 बजे डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पीछे से आ रही पिकअप कार से टकराने से पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। छिंदवाड़ा से वीआईपी ड्यूटी से वापस आ रहे डॉक्टर रजनीश शर्मा ने घायलों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर रजनीश शर्मा ने बताया मुलताई से बैतूल की ओर जा रहे डंपर ने बैतूल की ओर आ रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार रेलिंग से टकराई, इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप भी कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक हरीश चौहान (62)और राकेश चौहान (35) घायल हो गए। दोनों को मौके पर उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।