पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूट बूट में आए 2 युवकों ने कहा गहने चमका देंगे और उड़ा ले गए सोने के कंगन

सूट बूट में आए 2 युवकों ने कहा गहने चमका देंगे और उड़ा ले गए सोने के कंगन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के गांधी चौक के पास रहने वाले कमरूद्दीन के घर सूट बूट पहनकर आए दो युवकों ने उनके घर की महिलाओं को झांसा देकर सोने के कंगन चुरा लिए। कमरूद्दीन ने बताया सुबह 11 बजे दरमियान दो युवक घर पहुंचे। दोनों युवकों ने कहा वह गहने चमकाने का काम करते हैं। पुराने गहनों को नया जैसा कर देते हैं। यह सुनकर उनकी बहू ने कंगन चमकाने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने एक बर्तन में पानी लाने और हल्दी पाउडर बुलाया।

युवकों ने पानी में हल्दी पाउडर घोला और बहू से उसमें चारों कंगन डालने को कहा। हल्दी वाले पानी में कंगन डालने के बाद दोनों युवकों ने एक पत्थर दिया और कहा इसे भी पानी में डाल दो। पत्थर डालने के बाद पानी को आधा घंटे तक गर्म करने का कहकर चले गए। बहू ने पानी गर्म करने के लिए गैस पर रखा। कुछ देर बाद बर्तन खोलकर देखा तो दो तौले से अधिक वजन के चारों कंगन नदारद थे। आसपास लोगों को इसकी सूचना दी। घर के पास खड़े युवकों ने बताया दो युवक बाइक से मटन मार्केट की ओर जाते हुए दिखाई दिए हैं। इस पर कमरूद्दीन और उसके परिवार के लोगों ने युवकों की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। कमरूद्दीन ने थाने में ठगी करने वालों की शिकायत की। युवकों को खोजने के लिए पुलिस ने चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले लेकिन पता नहीं चला।

मुलताई। गहने चमकाने का झांसा देने वालों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालते पुलिसकर्मी ।

खबरें और भी हैं...