मुलताई| प्रभातपट्टन के ग्राम मंगोनाकला में शनिवार से पांच दिनी व्यक्तित्व विकास शिविर शुरु हुआ। गायत्री परिवार के उपजोन समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़ ने पहले दिन शिविर में शामिल हुए 70 साधकों को नियमित साधना और सेवा करने का महत्व बताया। सुबह गायत्री पूजन के साथ शिविर शुरु हुआ। शिविर में शामिल होने के लिए जिले के 70 साधकों ने पंजीयन कराया है। रामचंद्र गायकवाड़ ने कहा नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान, साधना से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। सेवा और साधना से सकारात्मकता बढ़ती है। गायत्री परिवार के प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने बताया गायत्री शक्ति पीठ मुलताई के सहयोग से मंगोनाकला में शिविर लग रहा है। शिविर में व्यक्ति विकास के तरीके भी सिखाए जाएंगे।