पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेराे और बाइक की भिडंत, एक की मौत

बोलेराे और बाइक की भिडंत, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नेशनल हाईवे पर ग्राम मल्हारा पंखा के पास बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत और एक अन्य युवक गंभीर घायल है। कामथ निवासी महेश पिता बुद्धू उइके (22) और धरमू पिता गणेश बावने (24) बाइक से मुलताई से घाटबिरोली गए थे। सुबह 11 बजे दोनों बाइक से वापस मुलताई लौट रहे थे। मल्हारा पंखा के पास नागपुर की ओर आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महेश व धरमू गिरकर घायल हो गए। राहगिरों ने घटना की सूचना एनएचएआई की एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने धरमू बावने को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेश उइके के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। महेश को परिजन उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल ले गए है। ग्रामीणों ने बताया दोनों युवक मजदूरी करते थे।

खबरें और भी हैं...