मुलताई| ग्राम चिखलीकला में शुक्रवार रात नाइट टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ सरपंच दर्शाना साबले और विजयसिंह रघुवंशी ने रात 8 बजे किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गणेशप्रसाद वर्मा की स्मृति में स्कूल मैदान पर क्रिकेट स्पर्धा हो रही है। पहला मैंच ग्राम पिंडरई और महतपुर के बीच खेला गया। महतपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। मनीष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी से 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम पिंडरई की शुरूआत खराब रही। टीम महज 70 रन बनाकर आल आउट हो गई। दूसरा मुकाबला छिंदी और आरडी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। छिंदी ने 101 रन बनाए। आरडी क्रिकेट क्लब 95 रन पर सिमट गई। तीसरा मैच ग्राम दतोरा और पिपलपानी के बीच हुआ। दतोरा ने 82 रन बनाए। पिपलपानी की टीम 70 रन बनाकर आउट हो गई। रात 12.30 बजे तक चला मैच देखने आसपास गांव के गांव में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।