मुलताई| आंबेडकर वार्ड में आवारा कुत्ते का आंतक है। दो दिन में तीन बच्चों को कुत्ते ने काट। कुत्ते के डर से पालकों ने अपने बच्चों का घर से बाहर निकलना बंद करा दिया है। सोनू मालवीय ने बताया पिछले दो तीन दिन से वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई। एक कुत्ता लगातार बच्चों को अपना निशाना बना दिया। कुत्ते ने बिट्टू भुजाड़े, दद्दू भोंडे और हाईस्कूल मैदान पर खेल रहे एक अन्य बालक को काट दिया। वार्डवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका में शिकायत करते हुए आवारा कुत्तों की धरपकड़ करने की मांग की।