मुलताई| ग्राम वलनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा को विस्तार देते हुए पंडित पुष्पेंद्र कृष्ण श्रोत्रिय ने कहा प्रभु नाम का स्मरण हमेशा करना चाहिए। प्रभु नाम स्मरण से पापों से मुक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति को मिटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति से हम सभी की पहचान है। संस्कृति की रक्षा के लिए अब सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। परिवारों में भागवत और आध्यात्मिक पाठ से संस्कार बनाने की प्रक्रिया बाल्यावस्था में ही शुरू कर देना चाहिए। कथा सुनने वलनी और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचे।