मुलताई| ग्राम डहुआ में शुक्रवार दोपहर में किसान कक्कू कड़वे के खेत में अचानक आग लग गई। कक्कू के खेत से एक दर्जन ग्रामीणों के मकान लगे हुए हैं। आग तेजी से फैलते हुए मकानों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने खेतों और घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीण मनोज बारंगे, राजू मगरदे, पतिराम बारंगे, विजय बारंगे आदि ने बताया दोपहर में खेत में से धुआं उठते नजर आया। पहले तो इसे किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बात आग आसपास के खेतों में फैलते हुए मकानों तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीण आग बुझाने में जुटे। नगर पालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड दूसरे गांव में आग बुझाने जाने के कारण नहीं पहुंची। इस स्थिति में ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।