प्रभारी मंत्री आर्य आज आएंगे बैतूल
बैतूल| प्रभारी मंत्री लालसिंह आर्य शनिवार को बैतूल आएंगे। 20 मई को जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शनिवार रात 9 बजे बैतूल में जन सामान्य से भेंट करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 20 मई को सुबह 11 बजे आमला विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरखा का लोकार्पण करेंगे। 12 बजे मोरखा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद 2 बजे मुलताई पहुंचेंगे एवं बहुद्देशीय केंद्र सहकारिता विभाग तथा एसडीओपी भवन का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे मुलताई में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात 8 बजे भोपाल रवाना होंगे।