पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब हक मांगने आरपार की लड़ेंगे लड़ाई: पाल

अब हक मांगने आरपार की लड़ेंगे लड़ाई: पाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण डाक सेवकों की 5वंे दिन भी जारी रही हड़ताल

बैतूल| ग्रामीण डाक सेवक की हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। पांचवे दिन प्रधान डाकघर के सामने मुलताई ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुलताई शाखा से ग्रामीण डाक सेवक दीपक जसुतकर, शिवेंद्र अहिरवार, विपिन भावसार, देवेंद्र चौहान, सुधाकर बनाइत उपस्थित रहे। सभी डाक कर्मियों ने आवाज उठाई कि जब तक कमलेश चंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट लागू नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल से ग्रामीण अंचल की डाक सेवाएं ठप हैं। जिससे ग्रामीण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएमएस सचिव चंद्रप्रकाश वंत्रप एवं जिलाध्यक्ष खुशरू पाल ने कहा अब हक मांगने का समय आ गया है, यह लड़ाई आर पार की है। सभी कर्मचारी बीएमएस बैनर के तले एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे।

खबरें और भी हैं...