मुलताई| जाति प्रमाण और अन्य दस्ताऋवेज समय सीमा पर मिलें इसके लिए लोक सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं लेकिन आवेदकों को प्रमाण पत्र समय सीमा पर नहीं मिल रहे हैं। जिससे आवेदक परेशान है। शुक्रवार को सारनी निवासी डब्ल्यूसीएल कर्मी अपने दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने लोक सेवा केंद्र और तहसील कार्यालय के चक्कर काटते रहा। दिलीप बुलबाके ने बताया जनवरी में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र में आवेदन दिया था। उसे प्रमाण पत्र देने के लिए 23 फरवरी का समय दिया गया था। शुक्रवार को जब वह प्रमाण पत्र लेने पहुंचा तो उसे बताया गया कि आवेदन में पूरी जानकारी नहीं होने के कारण जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सके। दिलीप ने बताया जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रस्तुत आवेदन के साथ स्वयं जाति के उल्लेख से संबंधित दस्तावेज भी लगाए थे। सभी दस्तावेज लगाने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बने हैं।