ताप्ती सरोवर का सौंदर्यीकरण नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। सरोवर के बीच स्थित टापू आस्था का केंद्र है। नगर पालिका टापू का सौंदर्यीकरण कर जनसहयोग से सप्तऋषि की प्रतिमाएं स्थापित करेगी। शुक्रवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक दिनेश पटेल, नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, पार्षद श्रवण नागले, अरूण साहू, बटनी बाई कड़वे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, विधायक प्रतिनिधि चिंटू खन्ना, हनी भार्गव, सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े, उपयंत्री रितेश यादव, आरडी गढ़ेकर, टीके चौधरी, रामदास देशमुख ने वैदिक मंत्र से भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया टापू के साथ पूरे सरोवर का सौंदर्यीकरण होगा। सप्तऋषि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े और उपयंत्री रितेश यादव ने बताया 12.87 लाख से 32 मीटर वृताकार टापू की चार स्टेप में आरसीसी रिटर्निंगवाॅल बनाई जाएगी। बीच में प्लटफार्म और हरी घास लगेगी। टापू से पानी तक पहुंचने चारों ओर सीढ़ियां बनेंगी।
निर्माण
12.87 लाख से नपा ने शुरू किया टापू के सौंदर्यीकरण का काम
लगेंगे पेवर ब्लाक
परिक्रमा मार्ग पर 15 साल पहले लगे पेवर ब्लाक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिससे मार्ग पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। डोम बनने के बाद नपा परिक्रमा मार्ग पर लगे पेवर ब्लाक के मार्ग को दुरुस्त करेगी। जिससे परिक्रमा पथ पर लोगों को परेशान न होना पड़े।
मुलताई। सरोवर के मध्य टापू के सौंदर्यीकरण के लिए हुआ विधि विधान से पूजन।
परिक्रमा के लिए लगेगा डोम
सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर 87 लाख रुपए की लागत से डोम बनाया जा रहा है। दो महीने से डोम निर्माण बंद था। अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बारिश के पहले डोम का निर्माण पूरा हो सकता है। परिक्रमा मार्ग पर महाआरती द्वार से गजानन मंदिर तक 210 मीटर और गजानन मंदिर से दुर्गामठ तक 165 मीटर लंबा डोम बनेगा।