पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से कटकर युवक का सिर हुआ धड़ से अलग

ट्रेन से कटकर युवक का सिर हुआ धड़ से अलग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर शुक्रवार को अप ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। युवक का सिर धड़ से अलग 3 फीट दूर पड़ा था। सुबह रेलकर्मी ने अप ट्रैक पर शव देखा। रेलकर्मी ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बताया मृतक के पास पहचान संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। सिर फटने से शव की पहचान संभव नहीं है। युवक लाल शर्ट और नीली जींस पहने हुए था। जिसकी उम्र लगभग 32 से 35 साल है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया।

खबरें और भी हैं...