मुलताई| प्री मानसून मैंटेनेंस के चलते शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। विद्युत वितरण कंपनी के जेई एनआर रहंगडले ने बताया बेरियर नाका स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन पर मैंटेंनेंस के चलते शारदा नगर क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी जगह बिजली सप्लाई बंद रहेगी।