मुलताई| ग्राम धाबला में शुक्रवार सुबह खेत में लगी गोभी की फसल पर कीटनाशकक का छिड़काव कर रहा किसान अचानक बेहोश हो गया। छिड़काव के दौरान कीटनाश उसके मुंह में जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। किसान विट्ठलराव मगरदे सुबह खेत में गोभी पर छिड़काव करने गया था। इस दौरान कीटनाशक उसके मुंह में चली गई। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। दोपहर में पुत्र रोशन खेत गया तो पिता को बेहोश पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से विट्ठलराव को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया। परिजन उपचार के लिए नागपुर ले गए।