पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. पल्लवी को कमिश्नर ने किया सम्मानित

डॉ. पल्लवी को कमिश्नर ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| ग्राम मासोद के शासकीय आयुर्वेद औषधालय में पदस्थ डॉ. पल्लवी आकरे को मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के चलते कमिश्नर ने सम्मानित किया। हिरण्यगर्भा मातृ मुस्कान अभियान के तहत डॉ. पल्लवी ने हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित गर्भवती माताओं से घर-घर जाकर भेंट की। उन्होंने चिकित्सीय सेवाएं और पोषण परामर्श दिया। जिसके चलते मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में सफलता मिली है। डॉ. पल्लवी को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कमिश्नर उमाकांत उमराव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...